रूस यूक्रेन को गरिया रहा है ,
अमेरिका -इजराइल मिलकर ईरान को समेट रहे है ,
ईरान , अरब पर मिसाइलें दनादन ठोक रहा है ,
यू एन ओ सब ख़ामोशी से देख रहा है।
ट्रम्प नाटो से खफा है ,
रूस -चाइना ईरान को हौंसला दे रहे है ,
दुनिया गैस -तेल को रो रही है ,
होर्मुज का गला ईरान रेत रहा है।
पाकिस्तान बौखलाहट में अफगानिस्तान में ,
हवाई आफत बरसा रहा है ,
अफगानी डुरंड रेखा को ही ,
मिटाने पर तुला है।
ख़ामोशी से हिसाब किताब लगा रहे बाकी देश ,
कोई किसी के पाले नहीं आ रहा है ,
टकटकी लगाये सब देश मंजर देख रहे है ,
नया वर्ल्ड आर्डर तेल गैस की चिंता में फँसा पड़ा है।
भारत आपदा में अवसर तलाश रहा है ,
कूटनीति की बिसात बिछा रहा है ,
धुरंधर -२ ने उड़ा रखा है गर्दा हर ओर ,
हर कोई बस इसी की बात कर रहा है।
निकल पड़ा हूँ लेखन यात्रा में , लिए शब्दों का पिटारा ! भावनाओ की स्याही हैं , कलम ही मेरा सहारा !!
Tuesday, March 24, 2026
वर्ल्ड आर्डर
Labels:
Hormuz,
Iran Israel Conflict,
oil,
Trump,
world order
Monday, March 23, 2026
धुरंधर
कौन है धुरंधर ?
वो जो सही वक्त पर ,
सही कदम उठाकर ,
अपने जूनून और हौंसले से ,
अपने लक्ष्य की तरफ ,
एकाग्र और एकनिष्ठ ,
मंजिल की तरफ बढ़े ,
फिर हार हो या जीत ,
आत्मसात करे ,
और फिर उठने का साहस करे ,
जगाये अंतर्मन को पुरजोर ,
दृढ़ निश्चय कर ,
आगे बढ़े ,
तब तक जब तक सीने में ,
कुछ कर गुजरने का ,
जज्बा कायम रहे ,
वही धुरंधर , वही धुरंधर।
Subscribe to:
Comments (Atom)