Tuesday, June 23, 2015

रात -दिन -सवेरे

कुछ यादों की गठरी बांधे ! कुछ कल  के सपनो की पोटली !!

जीता हूँ आज को मैं इस तरह ! करते कुछ हँसी ठिठोली !!

जब उदास होता हूँ कभी ! खोल लेता हूँ अपनी गठरी !!

आँखों की कोरे गीली होती हैं ! मन के बोझ थोड़ा हलके !!

फिर चल पड़ता हूँ अपनी राह में ! कभी तेज और कभी हल्के -हल्के !!

कही कही उजाला मिलता हैं ! और कही कही घने अँधेरे !!

विश्वास खुद पर रखकर ! कटते रहते हैं रात -दिन -सवेरे !!

कभी कोई साथ  हो  लेता हैंकहीं कहीं मैं किसी के पीछे !!

कुछ यादों की गठरी बांधे ! कुछ कल  के सपनो की पोटली !!

जीता हूँ आज को मैं इस तरह ! करते कुछ हँसी ठिठोली !!


कुछ सीखता हूँ और कुछ सिखाते चलते ! कटते रहते हैं रात -दिन -सवेरे !!

Sunday, June 21, 2015

मैं उम्मीद में जीता हूँ......





"मैं उम्मीद में जीता हूँ  , हर इंसान में भगवान देखता  हूँ !
अच्छा - बुरा  कोई जन्म से नहीं होता , हालातो के असर इंसानो में देखता हूँ !!

उजाले में भी दीया जलाकर रखने की आदत हैं मेरी , क्यूंकि उजाले में भी आँख बंद किये लोगो को देखता हूँ !
दुनिया जिन्हे लाख बुरा कहती हैं उनकी आँखों की कोरे में हलकी पानी की लकीर देखता हूँ !!

बुराई पर अच्छाई की जीत का गवाह है इतिहास , बुरे लोगो को भी सद्ज्ञान देते सुना हूँ !
इंसानियत काबिज रहेगी दुनिया में ताउम्र , इसी उम्मीद में हर रोज़ अपनी आँखे  खोलता हूँ !!

जीवन जीना हर कोई चाहता हैं और सबको उस " एक खुदा " की संतान समझता हूँ !
सबका जीवन बेहतर हो और सबको जिंदगी को  मायने मिले - हरदम यही दुआ करता हूँ !!

मैं उम्मीद में जीता हूँ  , हर इंसान में भगवान देखता  हूँ !
अच्छा - बुरा  कोई जन्म से नहीं होता , हालातो के असर इंसानो में देखता हूँ !!"

Saturday, June 13, 2015

मंजिल....


बहुत दूर जाना हैं अभी , अभी तो कदम उठाये हैं !
पता हैं रास्ते आसान नहीं होंगे, मगर इरादे पक्के हैं !!

न मानूँगा हार मंजिल से पहले , क्यूंकि पलट कर जाने का अब कोई इरादा नहीं हैं !
इम्तेहान अब मेरे हौंसले और मेरी मंजिल का हैं , बस अब आगे ही बढ़ते रहना हैं !!

नन्ही बूंद ....

प्यासी धरा ,
शोले बरसाते सूरज के बीच ,
जब वो नन्ही बूँद धरती पर गिरी ,
कमाल हो गया ,
धरती का रोम रोम जैसे फिर से खिल गया ,

नन्ही नन्ही बूंदो ने अपने को कुर्बान कर दिया ,
न देखा उसने अपना आसमां में रहने का सुख ,
समां गयी धरती की गोद में,
एक नन्हे पौधे को जीवन  दान दे दिया।

Friday, May 29, 2015

ज़िन्दगी से मुलाकात ।

आज ज़िन्दगी को हमने झटका दे ही दिया ! पूछा जब उसने ," कैसे हो?" !!
हमने मुहं फाड़ फाड़ कर हँसना शुरू कर दिया ! वो चकित थी हमारी हँसी देखकर !!

हमने भी बोल दिया, " आपके कुछ गमो पर हमारी हँसी भारी हैं " ! 
"आपने सोचा कुछ गम दे कर इसे तोड़ती हूँ ! हम भी ज़िद्द के पक्के निकले , गम में भी हँसने की कला सीख ली "!!

ज़िन्दगी कुछ सकपका सी गयी और बोली , " इतना गूढ़ मंत्र तुम कैसे सीख गए ? " !
अब उत्तर देने की बारी हमारी थी ," पहले तुम्हारी हर छोटी सी बात पर रोते थे " !!

" ये नहीं किया , वो नहीं मिला से दुखी रहते थे ! फिर एक दिन समझ आया की तुम तो कुछ देती हो , कुछ लेती हो "
"अपनी धून में अविरल बहती हो ! तुम्हारा क्या दोष हैं इसमें " !!
" मेरी करनी ही होती हैं जिसमे मैं कभी हँसता हूँ और कभी रोता हूँ "
"बेफिजूल तुम्हे कोस कर क्यों अपना आज भी बर्बाद करूँ "

ज़िन्दगी मुस्करा कर रह गयी और बोली , " जब तुम समझ गए हो मर्म तो , औरो को भी बताओ " !
" मुझे दोष देने से पहले खुद के गिरेबान में झांको , अपनी करनी के परिणाम को ख़ुशी ख़ुशी सहो "!!

तब से हर पल खुश रहता हूँ , कुछ भी हो जाता हैं तो खुद को जिम्मेदार समझकर आगे बढ़ता हूँ !

ज़िन्दगी हर पल मुस्करा कर देखते रहती हैं और मैं  खुल कर हँसता हूँ !!

Thursday, May 21, 2015

प्राइवेट नौकरी

बड़ी गजब हैं ये प्राइवेट नौकरी ! न सोने देती हैं , न जीने देती हैं !!
टारगेट का डर हर समय लगा रहता हैं ! न हँसने देती हैं , न खुल के रोने देती हैं !!

घर में बहू को एक सास से जैसे डर होता हैं !  प्राइवेट नौकरी वालो की ऑफिस में सासो की फ़ौज रहती हैं !!
HR वाला हरदम हड़काता रहता हैं ! खुद का बॉस जैसे हमें गालियाँ देने ही ऑफिस आता हैं !!

accounts के पास कोई बिल लेके जाओ तो वो घूरता हैं ! Peon से चाय मँगाओ तो "कितनी चाय पीते हो साहब " कह के चला जाता हैं !!
जूनियर रोज़ छुट्ठी के लिए आवेदन करते हैं ! हमारी छुट्ठी की application को बॉस रद्दी के टोकरे में डाल देता हैं !!

इन्क्रीमेंट के समय हिसाब किताब पूछा जाता हैं ! टारगेट पूरे क्यों नहीं हुए ? का बारह पन्नो का explanation देना पड़ता हैं !!
बीवी बच्चे भी अब ये कहते हैं ! रात में सपने में भी " जी सर " की रट क्यों लगाते हो !!

Thursday, May 14, 2015

ज़िन्दगी की सीख .......



"न वो रहा , न ये रहेगा ! जीवन यूँ ही अनवरत चलता रहेगा !!

न कर गुमां कभी भी अपने पर ! वक्त का पलड़ा कभी भी एक तरफ नहीं रहेगा !!

उदासी का माहौल अभी  हैं तो क्या हुआ ? उजाले का आगमन भी जल्दी होगा !!

जीवन की सबसे बड़ी सीख यही हैं ! हर पल  बदलता रहेगा !!

तू खुश किस्मत हैं की समय अभी तेरे साथ हैं ! मगर हरदम याद रख - कल ये किसी और का था और कल किसी और का होगा !!

कोई नहीं रहा यहाँ - न राम रहे,  न रावण रहा ! अपने कर्मो से ही तेरा बस नाम रहेगा !!

हर हाल में खुश रह ! क्यूंकि ये वक्त  किसी के लिए कभी नहीं थमेगा !! " 

Wednesday, May 13, 2015

बड़ा डर लगता हैं....

कंक्रीट के इस जंगल में जिसे शहर कहते हैं ! बड़ा डर लगता हैं !!
अपनी दहलीज के परे कौन रहता हैं ! पता नहीं चलता हैं !!

अपनी ही कॉलोनी में कोई ! अपनी जान पहचान का नहीं मिलता हैं !!
तिरछी निगाहो से देखता हैं हर कोई यहाँ ! अपनी सीढ़ियाँ चढ़ते ही डर लगता हैं !!

कहते तो हैं सब यहाँ की  पढ़े लिखे और समझदार लोग रहते हैं ! मगर रोज़ छोटी छोटी बात पर लड़ते देखा हैं !!
पड़ोसियों को घर से दूर पार्क में बतियाते देखा हैं ! कंक्रीट की इन दीवारो के पीछे ज़िन्दगी को तड़पते देखा हैं !!

जरूरतमंद के लिए दरवाजा पटकते देखा हैं ! अदखाये पिज़्ज़ा बर्गर को कूड़े के ढेर में पाया हैं !!
भाषण देने के लिए बड़े बड़े मंच बिछते हैं ! अपनी कॉलोनी के पार्क के लिए कुछ करने की सुध किसी को नहीं हैं !!

अभिभावकों को कहते सुना हैं ! उस बच्चे के साथ नहीं खेलना हैं !!
खोखली हँसी हँसते लोगो को देखा हैं ! अपनी जुबान से झट पलटते देखा हैं !!

इस आदमी से मुझे क्या फायदा हो सकता हैं ! नफे नुकसान से तौलते हुए दोस्ती होते देखा हैं !!
दुःख दर्द साझा करने की तो बहुत दूर की बात हैं ! ख़ुशी में भी किराये की भीड़ को इकठ्ठा हुए देखा हैं !!

कंक्रीट के इस जंगल में जिसे शहर कहते हैं ! बड़ा डर लगता हैं !!

अपनी दहलीज के परे कौन रहता हैं ! पता नहीं चलता हैं !!

Friday, February 20, 2015

ठूंठ और पौधा

किसी बगीचे में एक ठूंठ खड़ा था , उसी के बगल में एक नन्हा पौधा पनप रहा था !
नन्हा पौधा उस ठूंठ से हर रोज़ उलझता था , उसे हर रोज हट जाने को कहता था !!

वो ठूंठ उसकी शिकायत को बड़े ध्यान से सुनता और मुस्कराता था !
एक दिन एक जोर का तूफ़ान आया और नन्हा पौधा बड़ी मुश्किल से अपने को संभाल पाया था !!

फिर एक दिन जोरो की बारिश हुई और वो नन्हा पौधा ठूंठ से लिपट कर अपने को उखड़ने से बचा पाया था !
उसकी अधमरी जड़ो के सहारे वो अपना वजूद संभाल पाया था !!

मगर तब भी वो हर रोज़ उस ठूंठ को कोसता था क्यूंकि वह जल्दी से बढ़ जाना चाहता था !
मगर वो ठूंठ उसकी शिकायतों को यूँ ही हंसकर टाल देता था !!

फिर एक दिन वो घडी ही गयी और एक लकड़हारा उस ठूंठ को जड़ से काट कर ले गया !
नन्हा पौधा मन ही मन बड़ा खुश हो गया !!

फिर एक दिन तूफ़ान आया , अब नन्हा पौधा सहम सा गया था !
तूफ़ान ने उसकी नन्ही टहनियों को बड़े जोर से हिलाया था , अपनी जड़ो को उखड़ने से बड़ी मुश्किल से बचा पाया था !!

तेज बारिश ने उसकी जड़ो को बहुत उखाड़ा था और तेज धूप ने बहुत झुलसाया था !
कठोर ठण्ड ने उसको कई बार सताया था !!

अब उसे उस ठूंठ की बहुत याद रही थी कैसे वो उसको इन सब चीज़ो को अपने में झेलकर बचाता था !
अपने साये में उसको धूप से , जड़ो को अपनी लिपटा कर उखड़ने  से बचाता  था !!

उसे शायद इन सब चीजो का तजुर्बा था इसलिए वो  को हंसकर टाल। 
वो मुझे अपने बच्चे की तरह पाल रहा था और मैं उसी के मिटने की कामना करता था !!

अब पौधे ने उस जगह को बड़े ध्यान से देखा जहाँ पर वो कभी खड़ा था !
उसकी जड़े अब भी उसके चारो ओर से घेर रही थी और उसके अवशेष मिट्टी में मिलकर उसे खाद दे रहे थे !!

उसके मुस्कराने का मतलब अब पौधे को समझ रहा था !
वो तो हर रोज़ उसके मिटने की कामना करता था , वो तो मिटकर भी उसके काम रहा था !!

नन्हे पौधे में एक नयी चेतना का संचार हो गया था और उसे अपने होने का एहसास हो गया था !

अब वो जब भी परेशानी में होता था उस खाली जमीन को देखकर मुस्कराता था !!


Tuesday, February 3, 2015

कुर्सी का खेल .......


बड़ा हो हल्ला हैं  गली गली , लॉउडस्पीकरो का जोर हैं !
आगे आगे हाथ जोड़े एक सज्जन , पीछे चेलो की रेल हैं !!

नूरा कुश्ती चालू हैं , लोकतंत्र का खेल हैं !
जिनको पहले चुना था , अब वो जेल हैं !!

वादो की झड़िया हैं , सपनो का संसार हैं !
हकीकत से कोई नहीं वास्ता , आम आदमी से किसको सरोकार हैं !!

कीचड उछालो  एक दूसरे  दामन में , उसकी कमीज मुझसे साफ़ क्यों हैं !
अजब रंग हैं राजनीति की , कल के दुश्मन आज यार हैं !!

वोटर बेचारा चुपचाप तमाशा देख रहा हैं !
वो हर एक की रग रग  से वाकिफ हैं !!

पानी , बिजली और रिहाइश की बस उसको दरकार हैं !
इन नेताओ को तो बस अपनी कुर्सी से प्यार हैं !!

चुनाव ख़त्म , जो जीत गया , वो भूल जाता हैं !
जो हार गया वो जनता को कोसता हैं !!

हारने जीतने वाले दोनों हर रोज  मिलते हैं !
"इस बार मैं , अगली बार तू" का राग अलापते हैं !!

जनता अपनी जुगत में लग जाती हैं !
हर रोज़ अपने नुमान्दो को खोजती हैं !!

ये आलिशान कारों और बंगलो के मौज लेते हैं !
वोटर को  कीड़ा समझते हैं !!

पांच साल बाद फिर से हाथ जोड़े खड़े हो जाते हैं !
भोली भाली जनता को फिर बेवकूफ बनाते हैं !!

Monday, December 29, 2014

अलविदा २०१४ .................................. सुस्वागत २०१५



२०१४ कह रहा हैं ," चलो दोस्तों - अपना वक्त पूरा हुआ ,
जैसा भी रहा आपका और मेरा साथ - गुजर गया ,

आप याद रखना चाहोगे मुझे या नहीं , मैंने आपका भरपूर साथ दिया,
अपने में समेटे ढेरो यादें , अब मेरा वक्त पूरा हुआ !

कुछ गलत हुआ हो आपके साथ तो मुझे माफ़ कर देना ,
अगर आपकी खुशनुमा यादो में अगर मैं शरीक रहा तो याद रखना ,

अब मैं कभी नहीं आऊँगा बस आपकी यादोँ में कहीं बस जाऊंगा ,
फाड़ना मत मुझे अपनी ज़िन्दगी की किताब से मेरा अस्तित्व मिट जायेगा ,

आपके सपने पूरे हो और आप और अधिक खुश रहे ,
ज़िन्दगी आपकी और खुशहाल और आबाद रहे ,

मैं तहेदिल से २०१५ का स्वागत करता हूँ ,
अब आपके सपने और उम्मीदे इसके हवाले करता हूँ ,

खूब वक्त देना इन्हे , सपनो को परवाज लगने देना ,
कही थोड़ा बहुत वक्त को थामना पड़े भी तो मत घबराना ,

घुल मिल जाना इतना की इनके सपनो में अपने को रमा देना ,
इनके दुःख को अपना दुःख और सुख को अपना समझना ,

हम तो समय के काल चक्र से बंधे हैं मगर ,
इनकी यादो के सुनहरे कारवां में अपना मुकाम बना जाना।"