Friday, February 6, 2026

एप्सटीन फाइल्स


खुल रहा पिटारा एप्सटीन का , 

बेनकाब हो रहे चेहरे सारे , 

सफेदपोश चेहरों के नकाब, 

खुल रहे है धीरे -धीरे।  


क्या राजनेता , क्या अभिनेता , 

क्या व्यापारी , क्या खिलाडी , 

एप्सटीन के लिटिल सेंट जेम्स द्वीप में , 

एक ही हमाम में नंगे सारे।  


सत्ता के मद में चूर , 

दौलत के नशे में डूब , 

अय्याशी के अड्डे में , 

भूले सब कायदे -कानून। 


परत दर परत खुल रही , 

उड़ रही अब सब धूल , 

एप्सटीन तुम माहिर निकले , 

दे गये सबको घाव नासूर।