निकल पड़ा हूँ लेखन यात्रा में , लिए शब्दों का पिटारा ! भावनाओ की स्याही हैं , कलम ही मेरा सहारा !!
Showing posts with label Diwali Greetings. Show all posts
Showing posts with label Diwali Greetings. Show all posts
Tuesday, October 17, 2017
Monday, November 9, 2015
चलो , इस दिवाली कुछ अलग करते हैं
चलो , इस दिवाली कुछ अलग करते हैं !
कुछ मुरझाये चेहरों पर मुस्कान लाते हैं !!
अपने सपने जो बेवजह अँधेरे की गर्त में लिपट गए थे !
उनको फिर से जिन्दा करते हैं !!
देश के अंधकारमय माहौल में कुछ उजाला करते हैं !
देश के लिए बिना शोर किये कुछ करते हैं !!
अपनी खुशियों में कुछ रोते हुए लोगो को शामिल करते हैं !
चलो , इस दिवाली कुछ अलग करते हैं !!
माँ लक्ष्मी और गणेश जी की अराधना करते हैं !
सबको बुद्धि , विवेक और सामर्थ्यवान बनाने की प्राथर्ना करते हैं !!
फिर से सब में विश्वास जगाते हैं !
अँधेरा हर बार हारता हैं , यकीन दिलाते हैं !!
धरती , हवा , पानी और आसमां को बचाने के लिए प्रयास करते हैं !
चलो , इस दिवाली कुछ अलग करते हैं !!
Subscribe to:
Posts (Atom)


