Showing posts with label Good Bye. Show all posts
Showing posts with label Good Bye. Show all posts

Monday, December 8, 2025

अंतिम मुलाक़ात

 

बहुत कुछ कहना था उस मुलाकात में ,

जिसे हम अंतिम मुलाकात कह रहे थे ,

अगले दिन से हमने अलग -अलग रास्ते चुन लिए थे ,

मर्ज़ी से , उसे कोई शिकायत थी , मुझे कोई गिला ,

हमें पता था यही तक का सफर है हमारा ,

उसे आगे बढ़ जाना था और मेरा सफ़र भी जुदा था ,

दोनों के बीच कोई कड़ुवाहट नहीं थी ,

थे तो वो पुराने बेहतरीन दिन , जो हमने बिताये थे ,

हमारे बीच उस दिन ख़ामोशी ज्यादा थी ,

शायद अल्फाज कम पड़ रहे थे ,

मुस्कराहट के साथ हमने इक दूसरे को अलविदा कहा ,

और अपने -अपने रास्ते चल दिये ,

मुड़ -मुड़कर देखते रहे जब तक ओझल हो गये

एक ख़ालीपन सा जीकर उस रात ,

हमारे रास्ते अलग -अलग हो गये ,

इस आस फिर भी बनी रही ,

वो हमारी "अंतिम मुलाकात " साबित हो।