Showing posts with label नया साल. Show all posts
Showing posts with label नया साल. Show all posts

Tuesday, December 26, 2017

कहानी - हर साल की

जनवरी आता है , नयी उम्मीदों को पंख लगाता है,  
फरवरी फर्र फर्र न जाने कब  बीत जाता है , 
मार्च सुहाना मौसम लेकर आता है, 
उम्मीदों को परवाज देते देते पहला तिमाही गुजर जाता है।    


अप्रैल में चहुँओर फूल खिल जाते है , 
मई में सूरज देवता आग बरसाते है , 
जून का महीना पसीना पोछने में बीत जाता है,   
आधा साल यूँ ही रीत जाता है।  

जुलाई में रिमझिम मानसून बरसता है , 
अगस्त में नदी - नालो में उफान होता है , 
सितम्बर नयी अंगड़ाई लाता है ,
साल के नौ महीने बीत गए - धीरे से कहता है।  

अक्टूबर में पेड़ो के पत्ते साख से झड़ जाते है , 
नवंबर में त्यौहार शुरू हो जाते है , 
दिसम्बर फिर सर्द हो जाता है , 
एक साल यूँ ही बीत जाता है।  

हर साल कुछ दे जाता है , 
हर साल कुछ ले जाता है , 
समय का चक्र है ,  
वक्त का पहिया चलता जाता है।   

Sunday, December 25, 2016

2016 को अलविदा और 2017 का स्वागत

चलो  की आगे बढ़ते हैं , 
2016 को अलविदा  और  2017 का स्वागत करते हैं।  

खट्टी - मिट्ठी यादो का पिटारा दे गया 2016 , 
2017 में और अच्छे की उम्मीद करते हैं !! 

ये समय चक्र हैं , 
अनवरत चलता रहेगा।  

बीता साल इतिहास का पन्ना , 
और आने वाला साल उम्मीदें गढ़ेगा !!

बस इतना याद रखियेगा , 
हर बीता पल  आपके जीवन खाते से ही कटता हैं।  

कुछ लोग हर पल को जी जाते हैं , 
और कुछ लोगो का बस गुजर जाता हैं !!

चलो की सब गिले-शिकवे , दुःख दर्द भूलते हैं , 
नए साल में फिर से नयी शुरुवात करते हैं।  

ज़िन्दगी एक नियामत हैं उस ईश्वर की , 
आओ की एक नयी परिभाषा गढ़ते हैं !!