Showing posts with label होली. Show all posts
Showing posts with label होली. Show all posts

Friday, March 15, 2019

होली


बरसे फाग के रंग ऐसे ,
तन मन तर हो जाए  ,
मन का मैल सब ,
पानी में बह जाए । 

लाल रंग गुस्सा ले जाये ,
काला रंग दुखो के साथ बह जाए  ,
रंग चढ़े अंतर्मन पर ऐसा ,
जीवन रंगमय हो जाए । 

बरसे और जोर से बरसे ,
फाग के रंग सब बिखर जाए  ,
हर चेहरा ऐसा रँगे ,
सब भेद मिट जाए । 

काले से सफ़ेद मिले ,
लाल से हरा मिल जाए ,
बने एक ऐसा रंग फिर ,
सब बासन्ती हो जाए। 

आयी है होली फिर से ,
रंगो का फाग हो जाए ,
जब धुले सबके चेहरे ,
सब नकाब हट जाए। 

फोटो साभार - गूगल   

Sunday, February 25, 2018

फाग के रंग - होली के संग ( होली हुल्लड़ )




गजब तमाशा हो रहा है , 
देश को मेरे ये क्या हो रहा है।  

बैंको से धन कोई उड़ा रहा है , 
उसकी भरपाई में जनता पर नया टैक्स लग रहा है।  

गरीब मरे भूख से , उसकी चिंता कोई नहीं कर रहा है , 
तैमूर को तीन दिन से पॉटी नहीं हुई , चिंता सारी देश कर रहा है।  

नेट पैक दिन पर दिन सस्ता हो रहा है ,
जरुरी चीजों का दाम रोज़ चढ़ रहा है।  

एक लड़की ने आँख मटकायी , उसको वीडियो वायरल हो रहा है 
फौजी की शहीदी की खबर , अखबार के किसी कोने पर दम तोड़ रहा है।  

राजनीति  का स्तर रोज़ नीचे गिर रहा है , 
कोई किसी को "पप्पू " , कोई किसी को "फेंकू " कह रहा है ,
देखकर आजकल देश के हालात , 
सच में मेरे देश में " फॉग " चल रहा है।