Showing posts with label Internet. Show all posts
Showing posts with label Internet. Show all posts

Tuesday, April 1, 2025

मकड़जाल

 

धीरे -धीरे हमारे चारों तरफ ,

इक मकड़जाल आकार ले रहा है ,

शनैः शनैः हम फँसते जा रहे है ,

और हमें मज़ा आ रहा है।

 

धीरे -धीरे पकड़ मजबूत हो रही है ,

जाल और कसा जा रहा है ,

आभाषी दुनिया का इक आवरण ,

जाल के ऊपर फैलाया जा रहा है।

 

छदम वातावरण असल पर हावी है ,

नये आख्यानों से जाल बुना जा रहा है ,

पँख उलझने लगे है महीन तारो से अब ,

आभासी क़ैदख़ाना तैयार हो रहा है।

Saturday, September 21, 2024

तकनीक

 

जकड़ रही तकनीक हमें ,

दिमाग कुंद कर रही ,

मकड़जाल फ़ैल रहा ऐसा ,

हर इंसान अदृश्य कैद में जी रहा। 

 

बेशक तकनीक जीवन आसान कर रही ,

स्थापित मानव मूल्यों से समझौता कर रही ,

संवेदनायें धीरे धीरे ख़त्म कर रही ,

आभासी दुनिया,असल दुनिया को कुतर रही। 

 

शिकायत तकनीक से नहीं है ,

तकनीक पर निर्भरता से है ,

आदी बना रही शनैः -शनैः ,

वरदान से अभिशाप न बने शनैः -शनैः। 

 

इंटरनेट ने जोड़ दिया सब ,

इंटरनेट ही तोड़ रहा सब ,

नीयत का सब खेल तकनीक ,

इस युग में देव- दानव बनायेगी तकनीक। 

 

Thursday, December 7, 2017

ऑनलाइन दुनिया और हम



वास्तविक दुनिया से अलग एक ,
ऑनलाइन दुनिया है। 
एक क्लिक पर जहाँ सब कुछ ,
हासिल है। 

जुड़ गया है पूरब से पश्चिम ,
उत्तर से दक्षिण ,
कुछ तरंगो का गजब मायाजाल है ,
ऑनलाइन दुनिया वाकई कमाल है। 

पुराने बिछड़े दोस्त खोज लो ,
नए बनने के लिए तैयार है ,
अपनी कलाकारी और हुनर दिखाने के लिए ,
ये मंच कमाल है। 

ज्ञान - विज्ञान बस एक क्लिक दूर है ,
धर्म - अध्यात्म का यहाँ सम्पूर्ण ज्ञान हैं ,
कामकाजी अपने काम की चीज ढूंढते ,
फुरसतिये के लिए पूरा टाइम पास है। 

वास्तविक दुनिया में भले ही शान्ति हो ,
ऑनलाइन दुनिया में हाहाकार हैं ,
लाइक और शेयर करने का ,
हर खबर को लाइसेंस प्राप्त है। 

छूट न जाये कोई इस दुनिया से ,
व्यापार का ये नया बाजार है ,
आपकी उँगलियों पर ,
ये सारा ऑनलाइन संसार है। 

वैधानिक चेतावनी है ,
डिजिटल इस संसार में सतर्क रहना ,
छद्मभेषी भी बहुत  घूम रहे है ,
अँगुलियों पर थोड़ा लगाम भी रखना।