Showing posts with label ram mandir. Show all posts
Showing posts with label ram mandir. Show all posts

Thursday, January 11, 2024

मेरे राम

 

राम खास है , राम विशेष है ,

राम मनुष्य जगत में सर्वश्रेष्ठ है ,

राम पूजने के लिए नहीं है ,

राम अनुसरण के योग्य है ,

राम मनुष्यता के उदाहरण है ,

राम मनुजता की धरोहर है ,

राम राजा के रूप में अतुलनीय है ,

राम पुत्र रूप के मानक है ,

राम धैर्य और संयम की खान है ,

राम भ्रात प्रेम के रूपक है ,

राम दीन -दुखियों के मित्र है ,

राम दुष्टों के संहारक है ,

राम सबरी के प्रेम में भूखे है ,

राम अहिल्या उद्धारक है ,

राम रघुकुल तिलक है ,

राम सिया संग बीजक है ,

राम हनुमान के प्रिय है ,

राम धर्म के संरक्षक है ,

राम दया है , राम निधान है ,

राम नाम ही सम्पूर्ण है ,

राम खास है , राम विशेष है ,

राम मनुष्य जगत में सर्वश्रेष्ठ है। 





Tuesday, February 12, 2019

मैं अयोध्या हूँ




रघुकुल गौरव , 
रामराज्य की साक्षी , 
मैं  कौशलपुर साकेत नगरी हूँ, 
मैं अयोध्या हूँ।    

मैं रामजन्मभूमि -कर्मभूमि 
सीता का ससुराल ,
राजा दशरथ का वचन हूँ, 
मैं अयोध्या हूँ।  

त्रेता युग से कलयुग ,
न जाने कितनी बार ढही , 
फिर भी सरयू तट पर तन कर खड़ी हूँ,
मैं अयोध्या हूँ।  

खड़ाऊं से सिंहासन , 
वो भ्रातप्रेम , 
उच्च आदर्शो के प्रतिमानो  के खम्बो पर टिकी हूँ , 
मैं अयोध्या हूँ।  

राम बसे मेरे कण कण में , 
वैभवशाली इतिहास ,
मैं रामराज्य की अंतिम धरोहर हूँ , 
मैं अयोध्या हूँ।