Showing posts with label General Election-2019. Show all posts
Showing posts with label General Election-2019. Show all posts

Friday, May 3, 2019

लोकतंत्र




लोकतंत्र की जब अवधारणा की होगी ,
कितनी गजब रही होगी ,
जनता से ,
जनता द्वारा ,
जनता के लिए ,
सेवक चुने जायेंगे ,
सोचकर ही जनता की बाँछे खिली होंगी। 

हम ही शासक ,
हम ही प्रजा ,
हमारे कानून ,
हमारे नियम ,
कोई भेदभाव नहीं ,
सबको समान अवसर ,
किताबो में यही परिभाषा उकेरी होगी। 

यथार्थ में ,
नेता ही सबकुछ ,
नया क्षत्रप हो गया ,
जनता की भागीदारी ,
बस वोट तक सीमित ,
बाकि लोकतंत्र ,  किताबो तक ही रह  गया।   


Sunday, April 7, 2019

मताधिकार - जनाधिकार





लोकतंत्र का आधार ,
मताधिकार - जनाधिकार ,
सोच विचारकर बटन दबाना ,
होगा इससे ही भविष्य साकार। 

सियासत की ये कुँजी ,
एक एक मत जरुरी ,
जनता की , जनता द्वारा , जनता से सरकार बने ,
लोकतंत्र की पूँजी । 

सुनना सबकी ,
करना मन की ,
देश प्रगति पथ पर आगे बढ़े ,
यह ध्यान रखना है जरुरी । 

उठो , जागो और विचारो ,
लोकतंत्र का ये महापर्व है ,
अगले पाँच वर्षो का भविष्य
आपके वोट से ही तय होना है। 


Wednesday, March 13, 2019

आओ , चुनाव -चुनाव खेलते है




तेरे हाथ गंदे ,
मेरे हाथ साफ़ ,
तेरे कुर्ते में दाग ,
मेरा कुर्ता साफ़। 

तेरा खानदान ऐसा ,
मेरा खानदान बेदाग़ ,
तेरे पास दस बँगले ,
मेरे पास सरकारी मकान। 

तू महाझूठा ,
मैं सच्चा,
तू मेरे लिए जहर उगल ,
मैं तुझे गालियाँ ।   

तू उलझाये रख जनता को किसी बात पर ,
मैं नया मुद्दा खोजता हूँ ,
तू जीत , या मैं जीतू ,
तू मेरा ध्यान रखना और मैं तेरा रखता हूँ। 

जनता का ध्यान कहीं,
असल मुद्दों पर न चला जाये ,
चल रोज़ नया बखेड़ा करते है ,
आओ , मिलकर चुनाव -चुनाव खेलते है। 

चित्र साभार - गूगल 

Sunday, March 10, 2019

आम चुनाव -2019



बिगुल बज गया चुनावी ,
जनता दरबार में ,
अब आयी नेताओ की बारी। 

सिंहासन खाली है दिल्ली का ,
तिकड़म सब भिड़ा रहे ,
ललचाई नजरे है सारी। 

लोकतंत्र का महापर्व ,
कुछ दिनों के लिए ही सही ,
जनता जनार्दन नेताओ पर भारी। 

जनता सचेत हो जाओ ,
इसी वोट पर टिकी है ,
अगले पांच साल की किस्मत हमारी। 

सोचो , विचारो
यूँ ही वोट जाया न करना ,
छोटी सी चूक -पड़ती है बहुत भारी। 

लोकतंत्र का महापर्व ,
"दिल्ली "सिंहासन सौंपने की तैयारी ,
सुनिश्चित करे अपनी भागीदारी। 

जनता से -जनता द्वारा ,
जनता के लिए ,
 " अच्छी सरकार " चुने - ये हम सबकी जिम्मेदारी।  


फोटो साभार - गूगल