Showing posts with label victory. Show all posts
Showing posts with label victory. Show all posts

Saturday, January 11, 2025

विजेता

जो प्रत्यक्ष है , वही यथार्थ है , 

बीता इतिहास , आगे कल्पना है , 

कर्मों का एक स्पष्ट विधान है , 

जो है , कर्मों का ही परिणाम हैं।  


आशा और निराशा के बीच , 

हालातों का इक वर्तमान है , 

दशा और दिशा जीवन की , 

हमारी सोच का अल्प विराम हैं।  


ज़िन्दगी बहीखाता नहीं है , 

खोना -पाना तो हिस्सा है , 

कोशिशों का इक सफर है , 

हौंसलो से तय करना हैं।  


समय ही सबसे कीमती है , 

बढ़ता नहीं , बस घटता ही है , 

जो जीना सीख गया हर पल , 

वही जीवन का असली विजेता है।  

Friday, May 24, 2019

जीत


जीत , 
चाहे छोटी हो या , 
बड़ी , 
सब कुछ छुपा लेती है , 
कमियाँ , 
खामियाँ , 
अवगुण , 
क्यूंकि , 
जीत की परत , 
बहुत मोटी होती है , 
वह सब कुछ, 
अपने नीचे , 
छुपाकर , 
बस , 
ऊपरी सतह पर , 
मेहनत , 
जज्बा , 
जूनून , 
और हौंसला , 
दिखाती है, 
जीत , बस , 
जीत होती है , 
और , 
बहुत जरुरी होती है।   

Tuesday, October 31, 2017