Showing posts with label Tears. Show all posts
Showing posts with label Tears. Show all posts

Tuesday, October 28, 2025

आँसू

 

जब हम सबसे ज्यादा उदास होते है ,

हमें हमारे सबसे अच्छे दिन याद आते है ,

आँखों की कोरे गीली हो जाती है ,

और यादें आँसू रूप में ढल कर ,

हमारे गालों से लुढ़ककर ,

जमीन को स्पर्श करते है ,

हम गलती करते है ,

अपने हाथों से उनको पोछने लगते है ,

बहने दीजिये उन आँसुओं को ,

मिलने दीजिये जमीन से ,

ये जमीन उन आँसुओं को ,

बीज रूप में ग्रहण करती है ,

और आपके अवसादों को ,

उदासियों को सोखकर ,

आपके लिये आशाओं का ,

उम्मीदों की एक नई पौध जनती  है ,

और आपके एक एक आँसुओ को ,

फूल बनाकर आपके जीवन में बिखेरती है। 

Sunday, October 12, 2025

रोते पुरुष

पुरुष दंभ भरते है ,

वो रोते नहीं है ,

उनकी आँखों से ,

आँसू टपकते नहीं है ,

सच है -बिल्कुल सच ,

वो अक्सर दिल के ,

अंदर ही अंदर रोते है ,

और शायद ,

इसीलिये पुरुष अक्सर ,

हृदयघात से ज्यादा मरते हैं।

 

पुरुष रो ले अगर ,

शायद ये दुनिया बहुत बेहतर हो जायेगी ,

आँसुओ से उनके शिलायें पिघल जायेगी ,

मसले बहुत आँसुओ में बह जाते ,

दिल के अवरोध सब निकल जाते ,

मगर बहुत मुश्किल से झरते है ,

आँखों से आँसू पुरुषों के ,

गर होता इतना आसान ये ,

धरती शायद स्वर्ग से कम न होती,

और पुरुष वाकई कोमल हो जाते,

और रोने से  पुरुषत्व और पुरुषार्थ ,

दोनों में कोई कमी नहीं आती।