Showing posts with label youtube. Show all posts
Showing posts with label youtube. Show all posts

Friday, August 7, 2026

सोशल मीडिया एल्गोरिदम

 

सोशल मीडिया एल्गोरिदम , कृपा बरसाओ ,

इंस्टा पर मेरे लिखे बढ़वाओ ,

फेसबुक में नये फॉलोवर दिलाओ ,

यूट्यूब के सब्सक्राइबर बढ़ाओ। 

 

मैं रोज़ नया कंटेंट बनाऊँगा ,

हर ट्रेंड पर वीडियो अपलोड करुँगा ,

लाइक , सब्सक्राइब और फॉलोवर के लिये ,

हर तरकीब अपनाऊँगा। 

 

बस एक बार अपनी नजर घुमाओ ,

मेरी भी थोड़ी रीच बढ़ाओ ,

अपने एल्गोरिदम का जादू चलाओ ,

हर पोस्ट पर मिलियन व्यूज दिलाओ। 

 

आई का कोई कमाल दिखाओ ,

एक प्रोम्प्ट से कंटेंट वायरल कराओ ,

मुझे भी इन्फ्लुएंसर का ताज दिलाओ ,

ब्लू टिक का सपना सच कराओ। 

Thursday, September 18, 2025

छलावा

शनैः शनैः हम इक ,

छलावे की दुनिया ,

असली समझ , 

गिरफ्त में आ रहे है , 

इस दुनिया का कोई , 

सिर पैर नहीं है , 

सब आभाषी , 

सब छदम , 

इसी दुनिया को अब , 

नई दुनिया समझ रहे है।  


डर इस बात का है सिर्फ , 

छदम या आभाषी दुनिया की , 

उम्र लंबी नहीं होती है , 

फिर जब टूटेगा भ्रम , 

तब तक शायद बहुत देर , 

हो चुकी होगी , 

और शायद इक पीढ़ी , 

भ्रम में ही खप चुकी होगी, 

नई पीढ़ी को फिर , 

सिफ़र से शुरुवात करनी होगी।  

Tuesday, July 9, 2019

डिजिटल युग ( हास्य )


डियर  शायद तुम उदास हो , 
क्यूंकि दो दिन से तुमने स्टेटस में कुछ डाला ही नहीं , 
डियर  शायद तुम कुछ दिनों से सजी संवरी नहीं , 
इंस्टाग्राम पर तुम्हारा कोई नया फोटो आया ही नहीं , 
शायद तुम्हे किसी के ऑनलाइन आने से डर लग रहा है , 
क्यूंकि व्हाट्सएप्प पर तुम्हारा लास्ट सीन घंटो से बदला ही नहीं।  

डियर  शायद तुम किसी बात से खफा हो , 
वर्ना फ़ोन स्विचड ऑफ तुम करती नहीं  , 
शायद कही घूमने भी नहीं जा पायी हो , 
फेसबुक में कुछ अपडेट आया ही नहीं।  
ट्विटर  पर फॉलोवर घटने लगे है , 
तुम्हारा ट्वीट अब वायरल होता ही नहीं।  


अब तो तुम्हारा हाल ऑनलाइन देखकर ही समझ लेता हूँ , 
फिर भी तुम कहती हो - मैं तुम्हारी  चिंता  नहीं करता हूँ।