बढ़ती उम्र का शुक्रिया ,
बहुत कुछ तजुर्बा दिया ,
ज़िन्दगी को समझने का ,
एक नया नजरिया दिया।
माथे की लकीरें ,
संघर्षो से जूझने का प्रमाण है ,
कान के नीचे पके बाल ,
अनुभव की खान है ,
माथे की बढ़ी चौड़ाई,
सफलताओ की पहचान है।
थोड़ा आगे बड़ा पेट ,
परिस्थितियों से सामंजस्य है ,
गालो में फुलाव ,
छोटी छोटी खुशियों का सार है।
धीमी और मंद चाल ,
धैर्य का सलीका है ,
आँखों में चश्मा ,
हर चीज को बारीकी से देखने का तरीका है।
छोटी छोटी बातें भूलना,
सयानेपन की निशानी है ,
कभी कभी ज़िद पर अड़ जाना ,
बचपने को ज़िंदा रखने की ख्वाईश है।











